फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रशिक्षण से 70 मतदान अधिकारी गायब, वेतन रोकने के साथ कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए प्रशिक्षण में पहले दिन 70 मतदान अधिकारी नदारद रहे जबकि 2410 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने नदारद रहने वाले मतदान अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। कार्मिक प्रभारी और सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दोनों पालियों में प्रशिक्षण दिलाया। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 1240 पंजीकृत मतदान अधिकारियों में से 40 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 1240 मतदान अधिकारियों में से 30 अनुपस्थित रहे। डीएम ने मतदान अधिकारियोंं केे अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय डीडीओ हरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अतुल कुमार, डीपीआरओ अरुण अत्री, उपनिदेशक कृषि दुर्विजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मतदान केंद्रों पर काटेंगे मच्छर, व्यवस्था करके जाएं ..
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियां 25 अप्रैल की शाम खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज से 979 मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मच्छर भी काटेंगे, जिसके लिए पहले ही व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें