फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 11.85 करोड़ रुपये से स्वच्छता की तरफ कदम बढ़ा रहे 63 गांव

विज्ञापन
असारा गांव  ​स्थित एकीकृत ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन केंद्र
विज्ञापन
बागपत। स्वच्छता भारत मिशन फेज दो में जिले के 63 गांव स्वच्छता की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। जिनमें कूड़ा प्रबंधन समेत अन्य कार्यों के लिए 11 करोड़ 85 लाख रुपये बजट जारी होने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। अधिकारी जल्द ही कार्य पूर्ण कराने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन फेज-दो गांवों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर काम किया जा रहा है। जिसमें जिले के 63 गांवों का चयन किया गया था। इन गांवों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 660 रुपये प्रति व्यक्ति और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर 45 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बजट जारी किया गया। जिसके चलते इन गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य करने के लिए 11 करोड़ 85 लाख रुपये की कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया गया।
- फेज-एक में 71 गांवों पर खर्च हुए थे 33 करोड़ रुपये
स्वच्छ भारत मिशन फेज-दो में सबसे पहले जिले के 71 गांवों का चयन किया गया। जिनमें ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर 33 करोड़ रुपये बजट खर्च किया गया। जहां आरआरसी सेंटरों का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

- इन गांवों में होगा कूड़ा प्रबंधन
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन फेज-दो में अहेड़ा, फतेहपुर पुट्ठी, गौरीपुर जवाहरनगर, ग्यासरी उर्फ गाधी, जहानगढ़ उर्फ दौझा, खेड़ी इस्लामपुर, नौरोजपुर गुर्जर, नैथला, राजपुर खामपुर, शिकोहपुर, सुल्तानपुर हटाना, अशरफाबाद थल, बड़का, बड़ावद, बूढ़पुर, गुराना, इदरीशपुर, कासिमपुर खेड़ी, लोहड्डा, लोयन, ओसिक्का, आजमपुर मुलसम, धनौरा टीकरी, मवीकलां, मुजफ्फरपुर, कमाला, पलड़ा, पलड़ी, पिचौकरा, पुसार, तमेलागढ़ी, तेड़ा, तितरौदा, बदरखा, बोड्डा, हलालपुर, हेवा, ख्वाजा नंगला, लुहारा, नांगल, सिलाना, भागौट, गढ़ी कलंजरी, गौना, घिटौरा, ललियाना, मुबारिकपुर, चमरावल, गौसपुर, खिंदौड़ा, दत्तनगर, लुहारा, मुकारी, रोशनगढ़, पांची, सैडभर का चयन किया गया है।
-वर्जन-
63 गांवों में कूड़ा प्रबंधन के लिए शासन को भेजी गई कार्य योजना की मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया। जहां निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। - अमित त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें