दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कालेज तवेला गढ़ी में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव ने बताया कि छात्रा तनु जैन ने हाईस्कूल में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया। छात्रा को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षा ही बच्चों का भविष्य तय करती है। शिक्षा से ही युवा पीढ़ी अपना भविष्य संवार रही है। बच्चों का भविष्य बनाने में माता-पिता ही नहीं गुरू की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान राजीव छिल्लर, सतीश कुमार, बालिष्टर शर्मा, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, सीमा छिल्लर, कमलजीत, अमित, वर्षा, खुशबू आदि मौजूद रहे।