बड़ौत (बागपत)। श्रीराम चरित मानस प्रचार समिति के तत्वाधान में होली मिलन मिलन समारोह धूमधाम से मनाया । इसका शुभारंभ दीप जलाकर आनंद वर्मा और योगेश चूड़ी वालों के परिवार ने किया। कार्यक्रम में हरिओम मंत्र का जाप, गणेश भगवान की आरती, हनुमान जी की वंदना व आरती की गई। इसके बाद श्रीराम चरित मानस के पांच दोहों का पाठ किया। भजनों की प्रस्तुति अनुज वर्मा द्वारा गणेश जी की आरती से किया गया। मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे, भोले बाबा जी की आंखों के तारे के द्वारा किया गया। अमृत वर्मा द्वारा इक कोर कृपा की भजन की प्रस्तुति की गई। आजाद वर्मा, अजय वर्मा, विरेंद्र त्यागी, सुधीर रुहेला, हिमांशु अग्रवाल, मुकेश शर्मा, प्रमोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, आशीष वर्मा द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, समिति की आराधना, श्रीराम स्तुति, रामायण का पाठ, किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील अरोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार अग्रवाल, हरीश मोहन सर्राफ, आशुतोष शर्मा, सुरेंद्र कुच्छल, रामनिवास वर्मा, संजीव, लोकेश अरोरा, महीपाल कौशिक, देवीचंद बाजवान, अनंत गोयल आदि मौजूद रहे।