दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें एनजीटी के आदेश के बाद भी गांव में चल रही चर्म शोधन इकाइयां बंद नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। निर्णय लिया कि प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही डीएम से मिलेगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम से मिलने का निर्णय लिया है। इसमें देवेंद्र प्रधान, जितेंद्र, मा. सुखवीर, रमेश, बलबीर, राजीव, सुभाष, यशपाल, विनोद, अनंग पाल आदि रहे।