बड़ौत (बागपत)।
पंच मुखी मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने सुभाष चंद बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर संजीव ने कहा कि हम उनके पद चिह्नों पर चलकर राष्ट्रभक्ति का संकल्प लेना होगा। तभी हम हिंदुओं की शक्ति को बढ़ा सकेंगे। इसमें जिला महामंत्री दीपक शर्मा, मिंकू शर्मा, डॉ. उमेश कुमार, सूरज जैन, अभिषेक, आकाश शर्मा आदि रहे।