फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को उम्रकैद की सजा, डेरा पर रही पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

छत्रपति हत्याकांड के जजमेंट पर बृहस्पतिवार को लोगों की नजर रही। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से डेरा पर पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा।
छत्रपति हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार को राम रहीम को सजा सुनाई जानी थी। इसको लेकर पूरे दिन डेरा पर हलचल रही। इस मामले को देखते हुए सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में सेवादार अनिरुद्ध त्यागी उर्फ गुड्डन त्यागी की मांग पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान डेरे का मुख्य द्वार भी बंद रखा गया। बाहरी व्यक्ति का डेरे में आने जाने पर प्रतिबंध था। डेरे के बाहर कैंटीन आदि भी बंद रही। सेवादार गुड्डन त्यागी ने बताया कि कोई शरारती तत्व यहां आकर उपद्रव न कर दें, इसलिए ही उन्होंने आज यहां पर पुलिस सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें