खेकड़ा (बागपत)।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने शहरी आवास योजना के तहत खेकड़ा तहसील के समीप 61 गरीबों को आवास आवंटित किए। शासन के निर्देश पर बुधवार को खेकड़ा तहसील में शहरी आवास योजना के तहत गरीब पात्र लोगों को आवासों के आवंटन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा मुख्य अतिथि के रूप में रही। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने खेकड़ा तहसील के समीप स्थित आवासों का इकसठ पात्र महिला और पुरुषों को आवंटन किया और उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान एसडीएम पुलकित गर्ग आदि मौजूद रहे।