बड़ौत (बागपत)। एफएनएस के अध्यक्ष आरके तोमर ने कहा कि जब तक पश्चिमी उप्र को अलग राज्य प्रदेश नहीं बनाया जाता, वहां का विकास संभव नहीं है।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अलग प्रदेश बनाने की मांग विभिन्न संगठन भी उठाते हैं, उन सबका 20 जनवरी को डीएस भवन में संयुक्त मोर्चा बनाकर लड़ाई लड़ी जाएगी। उप्र बड़ी आबादी वाला प्रदेश है, जिससे लखनऊ से नहीं चलाया जा सकता। ये पश्चिमी उप्र, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विकास में बहुत बड़ी राजनीतिक अड़चन है और पश्चिमी उप्र विकसित होने के बावजूद भी पिछड़ा प्रदेश कहलाता है। इसलिए सभी संगठन मिलकर पश्चिमी उप्र बनाने की पुरजोर मांग करेंगे। सरकार के समक्ष यह बात रखी जाएगी कि पश्चिमी उप्र नहीं तो वोट नहीं।