बागपत। सरूरपुर कलां गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने कलक्टे्रट में शिकायत कर पड़ोस के व्यक्ति पर जबरन गली में दरवाजा खोलने का आरोप लगाया है। डीएम से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसमें सुभाष, कंवर पाल, जग रोशन, सुनीता , अजय, जितेंद्र, वेद पाल, राकेश, धन सिंह, ममता, कस्तूरी और सुनीता मौजूद रहे।
25 जनवरी को मनाया जाएगा मतदाता दिवस
बागपत। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि 25 जनवरी को विश्व मतदाता दिवस मनाया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी।