फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को दिया माइंड मैपिंग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बीआरसी केंद्र में पांच दिवसीय मिशन शिक्षा कायाकल्प के अंतर्गत ग्रेडड लर्निंग प्रशिक्षण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को माइंड मैपिंग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक सुखपाल सिंह, श्याम सिंह ने शिक्षकों को बताया कि वह छात्र और छात्राओं को उनकी बुद्धि के अनुसार ही उन्हें शिक्षित करें। जिस भी विषय छात्र, छात्राएं की रुचि है, वह उसी प्रकार के विषयों की पकड़ जल्द करता है। उसे इसी आधार पर पढ़ाएं। बच्चों को जिन शब्दों से जल्दी सिखाया जा सकता है, शिक्षक इस बात पर अवश्य ध्यान दें। यदि वह सूर्य, पौधे, फूल, हवा आदि किसी भी वस्तु से प्रभावित हैं तो उसे उसी आधार पर समझाएं। इसमें जितेंद्र वर्मा, भूदेव, प्रदीप, सुमित, धर्मदेव, वरूण, अर्चना शर्मा, सोनिया, साधना, नेहा, वंदना, खुशबू, नमिता, पूजा, आकृति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें