फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अक्षरा और आनंदी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ग्रोवेल स्कूल की दोनों शाखाओं में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज डॉ. वीरेंद्र सिंह, मनोविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीबी तिवारी, डायरेक्टर विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल व प्रधानाचार्य संध्या तिवारी ने किया। समापन अवसर पर 100 मीटर रेस में कक्षा नौ की अक्षरा प्रथम, कीर्ति द्वितीय और अनुष्का तृतीय रही। कक्षा 11 की 100 मीटर रेस में आनंदी प्रथम, तनिष्का द्वितीय और प्रांजलि तृतीय रही। बच्चों ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए रंगांरग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किए। विजेताओं को डायरेक्टर विश्वास चौधरी ने सम्मानित किया। इसमें मंजू शर्मा, किरण, सविता, निरमेश, मयंक, शालिनी, सविता शर्मा, विजया तोमर, यामिनी, आशीष गुप्ता, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें