खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को खेकड़ा तहसील कार्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ पीसी जायसवाल एवं एसडीएम पुलकित गर्ग ने लोगों की समस्याएँ सुनीं। इसमें राजस्व विभाग की 10, पुलिस की 2, विकास की 1, विद्युत निगम की 4 तथा अन्य विभागों की सात शिकायतों समेत कुल 24 शिकायती पत्र आए। इनमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण कराया। इसके बाद सीडीओ पूर्व की शिकायतों की समीक्षा की। इसमें तहसीलदार यदुवंश कुमार आदि मौजूद रहे।