बड़ौत (बागपत)।
महावतपुर बावली के ग्रामीण काफी संख्या मेें तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा गांव का राशन डीलर राशन नहीं देते हैं। तेल वितरित तिथि पर एक या दो घंटे बांटते हैं, फिर दुकान पर ताला लगा देते हैं। डीलर बड़ौत में रहते हैं। यदि कोई कहता तो डीलर संबंधित उपभोक्ता के साथ गाली-गलौच करते हैं। वह फर्जी रिकार्ड बनाकर वितरण दिखा देते हैं और फर्जी अंगूठा बना देते हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलर के खिलाफ किसी उच्च अधिकारी से रजिस्ट्रर का सत्यापन कराने की मांग की। इस अवसर पर रविंद्र, उदयवीर, ब्रहम सिंह, सविंद्र, संजीव, प्रमेंद्र, सुनील, प्रकाशी, चंद्रवती, इंद्रा आदि रहे।