फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से यूपी पुलिस के सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। हलालपुर गांव के यूपी पुलिस के सिपाही की बीमारी के कारण मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

हलालपुर गांव निवासी कृष्णपाल ने बताया उसका 32 वर्षीय बेटा रविंद्र यूपी पुलिस का सिपाही था। हाल में मऊ में तैनात था। पांच दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर पर आया। सोमवार को वह बीमार हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रीति और आठ वर्षीय बेटा अनमोल है। सिपाही की मौत से गांव में मातम छाया गया। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें