बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल गांव में शनिवार को आयोजित जनसभा में लोगों को खुले में शौच करने से फैलने वाली बीमारी के बारे में बताया और स्वच्छता टोलियों का गठन किया।
जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रविंद्र ने की। संचालन ग्राम सचिव भूपेंद्र ने किया। इसमें ग्राम प्रधान रविंद्र ने कहा कि आसपास साफ सफाई न रखने से लोग अनेकों बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गांव और मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने का सबसे बड़ा कारण खुले मेें शौच जाना भी है। ग्राम सचिव भूपेंद्र ने बताया कि गांव में पात्र लोगों के यहां पर शौचालय का निर्माण हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग खुले में शौच जाते हैं। उन्होंने लोगों से खुले में शौच न करने की अपील की। इसमें स्वच्छता टोलियों का गठन भी किया। इसमें महेंद्र, बिजे पाल, बबलू, ब्रहम दत्त, रणवीर, ललित, अनुज, नरेश, राजपाल, राजू, प्रमोद, सोनू, जितेंद्र, बाबू, प्रेम, विजयपाल आदि रहे।