बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका परिषद परिसर मेें सभासदों ने बुधवार को सपा के नगर अध्यक्ष एवं सभासद का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश तोमर ने की। संचालन विनोद ने किया। इसमें सभासदों ने कहा कि ललित जैन सभासद एक कर्मठ व ईमानदार व्यक्ति हैं। नगर में समय-समय पर समस्याएं उठाते रहते हैं, अब सपा में उन्हें नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान नव मनोनीत नगर अध्यक्ष ललित जैन ने सपा की नीतियों व सभासद पद की गरिमा रखने की शपथ ली। स्वागत करने वालों में अमित राठी, आंसू, जीत सिंह कश्यप, गौरव तोमर, बाबूराम, जावेद आदि रहे।