बड़ौत (बागपत)। बासौली गांव में बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय मेें ग्राम प्रधान ने स्कूली बच्चों को स्वेटर बांटे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान रीना देवी और प्रधान के पति कुलदीप तोमर ने किया। प्रधान ने कहा कि आज लड़कियां लड़कों की हर क्षेत्र में बराबरी कर रही हैं, इसलिए शिक्षा में लड़का और लड़की के बीच भेदभाव न करें क्योंकि एक बेटी शिक्षित होकर दो परिवारों को शिक्षित बनाने का काम करती है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुशील, मनोज का योगदान रहा।