बड़ौत (बागपत)। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में स्पोर्ट्स मीट में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने कबड्डी, शॉटपुट, रस्सा खींच, खो खो, कुश्ती आदि प्रतियोगिता में दम दिखाया। रस्सा खींच में कक्षा 5ए ने 5बी को, कक्षा 7 ने कक्षा 6 को, कक्षा 8ए ने 8 बी को हराया। खो खो प्रतियोगिता में कक्षा 4 ने कक्षा 3 को , कक्षा 5 ने कक्षा 6 को , कक्षा 7 ने कक्षा 8 को हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कक्षा 8 बी ने 8 ए को, कक्षा 7 ए ने 7 बी को हराया। शॉटपुट प्रतियोगिता में कक्षा 4 में अभिषेक, कक्षा 5 में कार्तिकेय और वंश, कक्षा 6 में निशांत, कक्षा 7 में पलक मान और अंकुर, 7 बी में आशिफ और 8 में प्रिंसी पंवार और लक्की तथा 8 बी में निखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 4 ने कक्षा 3 को, कक्षा 5 बी ने कक्षा 5 ए को, कक्षा 6 ने कक्षा 5 को, कक्षा 7 बी ने कक्षा 7 ए को और कक्षा 8 बी ने कक्षा 8ए को हराया। कुश्ती में वंशिका ने वैष्णवी को, देव ने चिराग त्यागी को, पलक मान ने संदेश तोमर को, हैप्पी तोमर ने देव को चित्त किया। छवि अहलावत और पायल तोमर, अर्जुन और अभिषेक की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस अवसर पर पीटीआई विनय आर्य, कोच पंकज, वंदना, रविंद्र, संतोष भारद्वाज, कलसुम, वर्षा, रिद्धि शर्मा, अर्चना शर्मा, गीता दागी आदि का सहयोग रहा।