फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय का प्रबंधन छात्रों के लिए सबसे जरूरी : डॉ. रोहित खोखर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विद्या प्रकरण की ओर से श्री यमुना इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों में शैक्षिक गोष्ठियों का आयोजन किया। यमुना इंटर कॉलेज में प्रमुख वक्ता के रूप में पहुंचे डॉ. रोहित खोखर छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। छात्रों को योजनाबद्ध तरीके से परीक्षाओं का सामना करना चाहिए। समय का प्रबंधन करने से व्यक्तित्व की क्षमताओं का अधिकाधिक उपयोग होता है। प्रश्नोत्तर लिखते हुए यह ध्यान देना अपेक्षित है कि परीक्षक परीक्षार्थी से क्या आशा रखता है। उसी आशा के अनुरूप प्रस्तुतीकरण भी होना चाहिए। शोध प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. जय शंकर आत्रेय, वक्ता केके कौशिक, विद्या प्रकाशन के निदेशक सौरभ जैन ने बच्चों को पढ़ने के विभिन्न तरीके बताए। वहीं अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। लकी शर्मा, प्राची, आशी, हिमानी, अरूण कुमार, प्रिया, गौरव धामा, आकांक्षा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें