फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में हरियाणा की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में हरियाणा की टीम जीती
विज्ञापन

दाहा (बागपत)। बोपुरा गांव में लक्ष्य क्लब बोपुरा के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल धनौरा ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें तराशने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलने वाले खिलाड़ी ही सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उद्घाटन मैच सब जूनियर में हरियाणा और पलड़ा की टीमों के खेला गया। हरियाणा की टीम ने पलड़ा की टीम को 67-32 अंक के अंतर से मैच जीत लिया। हरियाणा बी और दोघट के बीच हुए मुकाबले में दोघट ने हरियाणा बी को 25-15 अंक के अंतर से हराया। वहीं सीनियर में बोपुरा की टीम ने वाराणसी की टीम को 20-15 अंकों के अंतर से हराकर मैच जीता। जिला पंचायत सदस्य रहीसूदीन बोपुरा, शौकत पहलवान, कल्लू खलीफा, कोच अशोक कुमार, साइबा चौधरी हरियाणा, गौरव छिल्लर, मोना टीकरी, महबूब, फिरोज, फैयाज का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें