फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरौल गांव में विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में शनिवार को आयोजित समारोह में बुलंदशहर में हुई 64वीं स्कूल स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी हर्ष तोमर को सम्मानित किया। वक्ताओं का कहना था कि आज गांव के युवा हर क्षेत्र में चाहे शिक्षा हो या फिर खेल गांव का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने बताया कि गांव के हर्ष तोमर पुत्र हरेंद्र पहलवान ने जहांगीराबाद बुलंदशहर में 20 से 24 अक्तूबर तक हुई 64वीं स्कूल स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में 38 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। सहेंद्र पहलवान, देवराज खलीफा, रविंद्र प्रधान, ओमवीर, थांबा चौधरी यशपाल, हरेंद्र पहलवान आदि ने विजेता पहलवान को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें