बड़ौत (बागपत)। तहसील में बुधवार को काफी संख्या मेें शबगा गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव के नदीम, नईम पुत्रगण नौशाद व सोनू पुत्र हबीब एक ही परिवार के तीन सदस्य थे, जिनकी दुघर्टना मेें मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत होने से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद किए जाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इकबाल, रामफल, गय्यूर, यामीन, यूनूस, महबूब आदि रहे। दूसरी तरफ दाहा गांव के ग्रामीणों ने तालाब पर हुए अवैध कब्जे को हटवाए जाने की मांग की। कहा कि पानी निकासी न होने से जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मांग करने वालों में देशपाल, राम कृपाल, कृष्णपाल, ओमवीर आदि शामिल रहे।