चांदीनगर (बागपत)। नीट परीक्षा पास करने पर गांव की बेटी अनम चौधरी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। आल इंडिया और सामान्य श्रेणी में अच्छी रैंक आने पर परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। रटौल गांव निवासी आरिफ चौधरी ने बताया कि उसकी पुत्री अनम चौधरी ने 2018 नीट परीक्षा में आल इंडिया 10484 और सामान्य श्रेणी में 6539वीं रैंक हासिल कर परिवार सहित गांव का नाम रोशन किया। गांव के लोगों ने नीट परीक्षा पास करने पर स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर हसन ने आरिफ चौधरी ने अपनी पुत्री को एमबीबीएस डॉक्टर बनाने के लिए जो सपना पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के एएमयू में शिक्षा दिलाई। ग्रामीण पृष्ठ भूमि में पढ़ी लिखी लड़की ने भी पिता के सपनों को साकार करने के लिए रात दिन पढ़ाई कर नीट परीक्षा पास की। जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर ने कहा कि अनम चौधरी से गांव के अन्य युवाओं को भी सीख लेनी चाहिए। मेहनत के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। रटौल के युवक आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, लेफ्टीनेंट और अन्य पदों पर रहकर देश की सेवा कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। समाज सेवी हाजी मुंतजिर चौधरी, सफाकत, मास्टर अनवार, इस्लाम चौधरी, मुज्जकीर आदि रहे।