दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में चल रही रामकथा में श्रीराम के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर अपार हर्ष के साथ राज्यभिषेक का वर्णन किया। कथा वाचक स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया कि राज्यभिषेक के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अयोध्या के राजा बन गए। श्रीराम के महाराज बनने से पूरी अयोध्या प्रकाशमय हो गई। अयोध्या में नगाड़े बजाकर अयोध्यावासियों ने खुशियां मनाईं। रविवार को रामकथा के संपूर्ण होने पर हवन किया जाएगा। इस दौरान चौधरी सुखबीर सिंह, राजेंद्र शर्मा, मास्टर चरण सिंह, रामपाल चौधरी, रमेश भगत, शिव कुमार, अमरजीत, जसबीर सिंह, बिजेंद्र, ब्रहमपाल आदि रहे।