बड़ौत (बागपत)। जैन मिलन महिला वर्धमान की ओर से शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की वंदना से किया। इसके बाद मिलन की सदस्यों ने तंबोला, अंताक्षरी चुटकुले और गायन आदि गेम्स कराए। हरियाली तीज की खुशी में नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में तीज क्वीन का खिताब मनीषा जैन ने जीता। कार्यक्रम में मिलन की संयोजिका रेणु जैन को भी सम्मानित किया गया। संचालन अल्पना जैन ने किया। कार्यक्रम में स्नेह जैन, अंजलि जैन, मंजू जैन, निशा जैन, रीना जैन, दीपाली जैन, शालिनी जैन, क्षमा जैन, पारुल जैन आदि शामिल रहीं।