बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में गांव की मेधावी छात्रा द्वारा नवोदय परीक्षा उत्तीर्ण करने पर हर्ष जताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व समाजसेवी सुधीर दांगी, बलजोर सिंह ने किया। सुधीर दांगी ने कहा कि आज बेटियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र मेें कम नहीं हैं। चाहे वह खेल का मैदान हो या फिर परीक्षा। लेकिन इसके बावजूद पढ़े-लिखे परिवार के लोग कन्या भ्रूण हत्या करा रहे हैं, जो गलत है। हम सबको कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक होना होगा। वक्ताओं ने बताया कि गांव के जयवीर की बेटी सीवाक्षी ने, जो कक्षा 6 की छात्रा है, नवोदय परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद में परिजनों का नाम रोशन किया। खुशी जताने वालों मेें बाबूराम प्रधान, प्रमोद, रामबीर, सावन, आकाश, आशीष आदि रहे।