बागपत। सरूरपुर गांव में युवा शक्ति किसान क्लब की बैठक हुई। इसमें क्लब के अध्यक्ष सुभाष नैन ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को पौधरोपण करना है। खेत खलियान, घर, सरकारी कार्यालय के प्रागंण, नहर, रजबाहे और नाले की पटरियों पर पौधे लाएंगे। सभी को इसके लिए जागरूक होना होगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। संगठन से जड़ने के लिए कुछ युवतियों ने इच्छा जताई। बैठक के बाद पौधरोपण किया। इसमें राममेहर सिंह, अमित, सोनू, वर्षा, रेनू, कपिल मौजूद रहे।