बड़ौत (बागपत)। बीमा निगम शाखा बड़ौत के अभिकर्ताओें की एक बैठक उदय फार्म हाउस पर आयोजित की गई। इसमें मेरठ मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वीवी आर शुक्ला, प्रबंधक विक्रय यूसी जैन ने सहभागिता की। शाखा प्रबंधक उदयवीर सिंह ने संचालन किया। अधिकारियों ने लक्ष्य प्राप्ति करने और व्यवसाय में वृद्धि करने आदि विषयों पर अभिकर्ताओें का मार्गदर्शन किया। शाखा के 107 अभिकर्ता दस अधिकारी व विभिन्न लोग उपस्थित थे। ब्यूरो