फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी से पदक लेकर लौटे शूटर गौरव को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी में रविवार को जर्मनी में हुई शूटिंग चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले शूटर गौरव राणा को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ खेल इंडिया ट्रस्ट अध्यक्ष भगत सिंह तोमर व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जितेंद्र तोमर ने किया। भगत सिंह ने बताया कि 21 से 29 जून तक जर्मनी के शूल शहर में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैैंपियनशिप चली। इसमें एकेडमी के पूर्व शूटर और एयरफोर्स के निशानेबाज गौरव राणा पुत्र आजाद निवासी निरपुड़ा ने इंडिया की टीम की ओर से खेलकर चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक व 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में रजत जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन के बल पर गौरव राणा का चयन कोरिया में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ। इसमें अजय तोमर, नवीन तोमर, मनीष तोमर, विवेक तोमर, आदित्य तोमर, कुणाल मलिक, वीशू राज, वंश, राहुल तोमर, अर्पित, दिव्यांश, परम, शुभम, सुमित, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें