बड़ौत (बागपत)।
खेड़ी प्रधान गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया और गांव में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
ग्राम प्रधान शीला देवी ने बताया कि गांव में तालाब पर मिट्टी डालकर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है और न ही काफी दिनों से तालाब की खुदाई और सफाई नहीं हुई है, इस कारण अब गांव मेें जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। हल्की बरसात में ही गांव के घरों में पानी भर जाते हैं, इससे गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है, कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इनमें ग्राम प्रधान के पति बालेश्वर, प्रधान शीला देवी, ईश्वर त्यागी, सुमित त्यागी, बिजेंद्र, गुलशन, लाला, दिनेश आदि शामिल रहे।