चांदीनगर (बागपत)। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने डागरपुर-सिरोली गांव के ढिकौली-बंथला मार्ग स्थित डगरपुर गांव के पास तीन दिवसीय जूनियर स्टेट चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। पहले दिन बालिका वर्ग की कुश्ती हुई। गर्मी के कारण प्रतियोगिता का देर रात तक चलेगी। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा। इसमें प्रदेश के कई जिलों से पहलवानों ने भाग लिया। पहले दिन बालिका वर्ग में 150 पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, आयोजक समाजसेवी मनु पाल बंसल रहे। इसमें कांशीराम प्रधान, लीलू पहलवान पूर्व प्रमुख (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय कुश्ती संघ), करतार नेता, कंवर पाल गुर्जर, सतबीर प्रधान, नरेंद्र प्रधान, धीरज प्रधान, अशोक प्रधान, ऋषिपाल तंवर, सोनू पहलवान, चतर सिंह, कृष्णपाल (जिला अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ), सुरेश उपाध्याय मौजूद रहे।