फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसानों ने चौधरी चरण की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील मेें किसान संघर्ष समिति के बैनर तले मांगों को लेकर नौवें दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर सर्वप्रथम चौधरी चरण सिह की पुण्यतिथि मनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । अध्यक्षता रोहताश मैनेजर और संचालन बलजोर सिंह आर्य ने किया। धरना स्थल पर कृपाल सिंह, रामवीर सिंह, विक्रम आर्य ने कहा कि घरेलू बिजली बिल मेें की गई बढ़ोत्तरी वापस ली जाए। निजी नलकूपों पर 180 हार्स पावर वापस की जाए। सभी प्रकार के बिलों पर पेनाल्टी माफ की जाए। बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज सहित दिलाया जाए और नहरों की सफाई कराई जाए। उन्होंने बताया कि 31 मई को महापंचायत बुलाई है। इसमें योगेंद्र, रविंद्र आर्य, ब्रजपाल, महक सिंह, विक्रम आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें