बागपत। इंटर कॉलेजों में कक्षा नौ, दस, 11 और 12 में दाखिले लेने के लिए तिथि समाप्त होने पर छात्र-छात्राओं को परेशानी सामना करना पड़ रहा है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि छात्रों की समस्या को देखकर शासन के निर्देश पर 15 मई तक दाखिले की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों को इसके लिए निर्देशित कर दिया है।