फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली कॉलेज को मिली वैज्ञानिक वर्ग की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली को माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से वैज्ञानिक वर्ग की मान्यता मिल गयी है। प्रधानाचार्य सतीश चंद शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक वर्ग की शिक्षा ग्रहण करने के लिये पहले छात्र-छात्राओं को बड़ौत, मेरठ जाना पड़ता था। अब उन्हें विद्यालय में ही वैज्ञानिक वर्ग शिक्षा दी जाएगी, इसके लिए प्रवेश भी प्रारंभ हो गए हैं। विद्यालय को वैज्ञानिक वर्ग की मान्यता मिल जाने पर प्रबंध समिति और क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताया, इसमें प्रबंधक कृष्णपाल धामा, अध्यक्ष बाबूराम धामा, कोषाध्यक्ष हरबीर सिंह, योगेंद्र कुमार शर्मा, अनिल कुमार सोती, महावीर सिंह, संजय प्रधान, अमित धामा, जजवेंद्र तोमर, राजीव धामा, सत्यप्रकाश गोयल, जिवेंद्र जैन, योगेश जैन आदि रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें