बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी नौ मई को कैराना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी। इस गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन भी नौ मई को नामांकन करेंगी। इस दौरान ओमवीर सिंह ढाका, इकबाल खान, नीरज तोमर, रमेश त्यागी, कमल जैन, सुरेंद्रपाल मौजूद रहे। सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि कैराना लोकसभा के उप चुनाव के लिए उन्हें और शौकेंद्र तोमर, शकील अहमद को चुनाव प्रभारी बनाया है।