दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र के चार गांवों में एंटी भूमाफिया टीम ने सरकारी भूमि, तालाब व मंदिर के रास्ते से कब्जे हटवाए। शनिवार को एंटी भूमाफिया टीम पुलिस बल के साथ चौगामा क्षेत्र में अवैध कब्जे हटवाने पहुंची। टीम ने दाहा गांव में तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। हिम्मतपुर सूजती गांव में कुछ लोगों ने दुर्गा मंदिर के रास्ते पर कब्जा किया हुआ था। टीम ने पैमाइश कर रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। मौजिजाबाद नांगल में सरकारी नाली से कब्जा हटवाया। टीकरी में चकरोड को कब्जा मुक्त कराया। टीम ने चेतावनी दी कि यदि फिर से कब्जे किए तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में कानूनगो दीपक कुमार, लेखपाल बिजेंद्र, धर्मेन्द्र, सतपाल, रवि कुमार आदि शामिल रहे।