फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा नगर में बिनौली रोड रेलवे फाटक से अनाज मंडी, महावीर मार्ग, बिजरौल रोड तिराहे पर आए दिन जाम लगता है और सुबह साढे़ सात बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए। व्यापारियों की सलाह से अतिक्रमण हटाकर मुख्य मार्ग कोताना रोड से संजय मूर्ति तक रास्ता साफ कराया जाए। छात्राओं और महिलाओं से कॉलेजों के आसपास, रेलवे बस स्टैंड पर हो रहे छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। बड़ौत देहात थाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएं ताकि अपराध पर नियंत्रण हो सके। कांग्रेसियों ने मांगों से संबधित ज्ञापन एसपी को सौंपा। इस दौरान हेमंत, उर्मिला, अतुल शर्मा, नरेंद्र, आशीष, योगेश सोती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें