फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विकास खंड में खुलेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सभी खंड विकास कार्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। हैंडपंप खराब होने की शिकायत यहां दर्ज कराई जा सकेगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। कर्मचारियों की तैनाती होगी। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया है। हैंडपंपों की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने सभी बीडीओ को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए यह यह पहल की जा रही है। बीडीओ को निर्देशित किया है कि जल्द कंट्रोल रूम बनाकर इसकी सूचना कार्यालय को दी जाए ताकि उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया जाए। इसके अलावा इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए विकास भवन में भी पूर्व कंट्रोल रूम का शुभारंभ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें