छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया
बड़ौत (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़का में बृहस्पतिवार को पतंजलि योग समिति हरिद्वार द्वारा एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य हारून अली, मनव्वर और योग प्रशिक्षक विनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाध्यापक ने कहा योग से ही रोगों का निदान संभव है। विनेश कुमार ने छात्रों को कृपाल भांति, सूर्य नमस्कार, हृदय रोग, पेट रोग, मोटापा कम करने, पैर दर्द, मधुमेह आदि रोगों का योग से निदान करने के बारे में उपयोगी जानकारी दी। इसमें प्रधान इस्लाम कस्सार, रामा कृष्ण, रश्मि चौहान, इंद्रपाल राणा, विक्रांत पंवार, संतोष टांक, रणवीर सिंह, सचिन गुप्ता, समर अहमद, समीर, रूबी पंवार, शालू चौहान, डॉ. कृष्णपाल आदि रहे।