फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जतिन जैन हेड ब्यॉय और एकता कौशिक बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लार्ड महावीर एकेडमी में बृहस्पतिवार को विद्यार्थी परिषद का गठन किया। इस दौरान जतिन जैन को हेड ब्वाय और एकता कौशिक को हेड गर्ल चुना गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से प्रत्येक बच्चे की शिक्षा पर ध्यान रखने की अपील की। इस मौके पर जतिन जैन को हेड ब्वाय और एकता कौशिक को हेड गर्ल चुना। इसके अलावा सहायक हेड ब्वाय अनुज बंसल और सहायक हेड गर्ल अंजलि चुनी गई। इसके अलावा विद्यार्थी परिषद के गठन में मुकुंद, सृष्टि को स्थान दिया। विपुल को खेलकूद सचिव चुना। इस मौके पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने मेधावियों को सम्मानित किया। संचालन अभिषेक जैन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें