बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता मेें ग्रीन हाउस की टीम ने रेड हाउस की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, रणपाल ने किया। उपेंद्र चौधरी ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित होना चाहिए, क्योंकि युवा खेलकूद प्रतियोगिताओं से अपना भविष्य बना सकता है। डायरेक्टर ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया। इस दौरान दीपक, सूरज, प्रभात, अंकित, राहुल, दिनेश, अमित, नकुल, धर्मेंद्र, आशीष, आजाद का योगदान रहा।