दोघट (बागपत)। गन्ना समिति बुढ़ाना से चौगामा क्षेत्र के किसानों को खाद नहीं मिल रही है और वे खाद लेने के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं। क्षेत्र के 12 गांव गन्ना समिति बुढ़ाना में लगते हैं। समिति द्वारा किसानों को उधार में खाद वितरित की जाती है। बाद में गन्ना भुगतान से खाद का पैसा कटता है। चौगामा क्षेत्र के किसानों को खाद का इंडेंट भी जारी कर दिया गया है। लेकिन चार दिनों से किसान खाद लेने के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं और उन्हों खाद नहीं दी जा रही है। किसानों का कहना है कि भड़ल में समिति का खाद गोदाम है, लेकिन वह भी बंद रहता है। इस समय गन्ने की बुवाई चल रही है। किसानों को यूरिया व डीएपी की ज्यादा जरूरत है। खाद न मिलने से किसान परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अनिल, बाबू राम, उपेंद्र, धीर सिंह, रविंद्र, सतेंद्र, पुष्पेंद्र आदि शामिल रहे।