फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलाना ब्लाक में होंगे 42 लाख के विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। पिलाना ब्लॉक में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत विकास समिति की बैठक हुई। इसमें विकास कार्य कराने के लिए लाखों रुपये के विकास कार्य के प्रस्ताव को पास किया । इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने बताया कि गांवों में खड़ंजा निर्माण, सौर ऊर्जा लाइट, नालो का निर्माण कार्य कराने के प्रस्ताव पास किए। बैठक में 42 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में साफ सफाई और बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। घटौली गांव की प्राथमिक विद्यालय की टीम द्वारा लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूरी टीम और उनके शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें बीडीओ कृपाल सिंह, पिलाना सीएचसी प्रभारी यशवीर सिंह, चाहे राम प्रधान, आरिफ ठाकुर, लालजी वर्मा, दीपक ठाकुर, मोनू यादव, रोहित यादव, अनीता, आदेश त्यागी, शकील, अशरू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें