बड़ौत (बागपत)। भारत योग संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को नगरपालिका गांधी पार्क मेें योग स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार शर्मा ने सूक्ष्म क्रियाएं कराईं। सुनील शास्त्री ने ताड़ासन, नाभासन कराया। प्रर्मिला ने व्रजासन व अन्य क्रियाएं कराईं। इस मौके पर सुनील शास्त्री ने लंबे सांस, अनुलोम-विलोम की क्रियाएं कराईं। इसमें जिलाध्यक्ष राजेंद्र जैन, प्रर्मिला संगीता, रेणू, सुमन, गोपाल आदि मौजूद रहे।