बड़ौत (बागपत)। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम लोकपाल सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 75 शिकायतें आईं, इनमें पांच का ही निस्तारण हुआ। कैराना निवासी जुल्लू ने शिकायत की कि बड़ौत के एक व्यक्ति ने जमीन के नाम पर उनसे 11 हजार रुपये लिए थे, लेकिन वह नहीं दे रहा है। अशरफाबाद थल के यामीन, फैयाद अली, खालिद, मोमिन, इलियास, जमशेद, भूरा आदि ने शिकायत की कि ग्राम प्रधान कुछ लोगों को संरक्षण देकर ऊंचा खड़ंजा बनवा रहा है, इससे गांव में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा रेवन्यू, बिजली, पुलिस व अन्य विभागों की कुल 75 शिकायतें आई, इनमें पांच का मौके पर निस्तारण हो सका। इसमें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाह, सीओ रमाला, तहसीलदार मांगेराम व सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।