कश्यप समाज के चौधरी के निधन पर शोक
बड़ौत। वाजिदपुर निवासी कश्यप समाज के चौधरी एवं समाजसेवी अजब सिंह का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। इससे समाज में शोक छा गया। अजब सिंह कश्यप 85 वर्ष के थे । वे काफी दिन से बीमार चल रहे थे। वे कश्यप समाज के चौधरी भी थे। उन्होंने समाज का नेतृत्व करते हुए बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, प्रौढ़ शिक्षा, जल बचाओ, कश्यप समाज में रस्म पगड़ी पर चंदा जुटाने पर पाबंदी जैसे प्रयास किए।