बागपत। खेड़ा हटाना गांव में जूनियर दांगी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सतीश चौधरी ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को ईमानदारी से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाईचारे के साथ टीमों के सभी खिलाड़ी प्रतिभाग करें। उसके बाद पहले मैच में खेड़ा हटाना की टीम ने निनाना को पराजित किया। बड़ौली ने खेड़की को हराया। बनत का मुकाबला हिलवाड़ी की टीम से हुआ। जिसमें बनत की टीम विजेता रही। रमाला की टीम ने लुहारी को हराकर मैच जीता। उसके बाद मलकपुर ने हाथी करौदा बोर बड़ौली ने बड़ौत की टीम को हराकर मैच जीता। चौधरी कप्तान सिंह सूबेदार मैच रेफरी रहे। ग्राम प्रधान रविंद्र, शिवकुमार पहलवान, प्रवेंद्र सिंह दांगी, गिरीराज सिंह, कल्लू, रामवीर, जसवीर सिंह, ओमवीर ढाका, चौधरी राजफूल सिंह मुखिया सिंह रहे। सतीश चौधरी क्षेत्र की जनता से औसिक्का गांव में होने वाले भाईचारा सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचेंगे।