बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम में की महिलाओं व पुरुषों से खुले मेेें शौच न जाने का आह्वान किया । वहीं बच्चों ने भी भारत का नक्शा तैयार कर उस पर दीप जलाकर खुले मेें शौच न जाने का संकल्प लिया। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में साफ-सफाई के अलावा गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए तेजी से शौचालय बनाए जाने का कार्य चल रहा है। सचिव भूपेंद्र ने बताया कि खुले में शौच जाने से अनेक बीमारियां फैल सकती हैं। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रूपेंद्र ने कहा गांव मेें सभी पात्र लोगों के यहां शौचालय निर्माण हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग खुले में शौच जाते हैं, जो गलत है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को शौच मुक्त गांव बनाने का आह्वान किया। साथ ही भारत का नक्शा बनाकर उस पर दीप जलाकर संकल्प लिया कि वे न तो खुद खुले में शौच जाएंगे और न ही अन्य लोगों को जाने देंगे। इसमें आजाद, सुनील, प्रवीण, सुबोध, सलीम, अख्तर, महबूब, यामीन मौजूद रहे।