बड़ौत (बागपत)।
छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में बुधवार को छात्रों ने तहसील परिसर मेें प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। बुधवार को समाजसेवी प्रेसवीर सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या मेें छात्र तहसील में एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना था कि कई वर्षों से उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है, जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि समाज कल्याण विभाग बागपत मेेें छात्रवृत्ति में हुए घपले की शिकायत डीएम, प्रमुख सचिव लखनऊ, एसपी बागपत को कई बार पत्र भेजी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने पर प्रेमपाल, रवि, विशाल, मोहित, नितिन शर्मा, हरिप्रधान, संजीव, अरविन्द शामिल रहे।